|
|
विकिपीडिया:चौपाल
नये आगंतुकों का स्वागत ! यहाँ पर विकिपीडिया के सदस्य विकिपीडिया से जुडे प्रश्न पूछ सकते हैं। तकनीकी मामलों पर भी यहाँ प्रश्न पूछे जा सकते है। नया मत लिखने के लिए सम्पादन टैब पर क्लिक करें। परंतु:
- यदि आपका सवाल विकिपीडिया से जुड़ा न हो तो रेफ़रन्स डेस्क पर कोशिश करें।
- प्रबंधको को सूचित करने के लिये प्रबंधक सूचनापट का प्रयोग करें।
- किसी विशेष लेख के बारे में बात या सवाल करने के लिये "इस पन्ने के बारे में बात करें" कड़ी का उपयोग करके उस लेख के वार्ता पन्ने पर जाएं (और बदलें)।
-
गाँव का पम्प। एक हैंड पम्प (चाँपाकल )
त्रुटि (बग) रिपोर्ट करने तथा नये फ़ीचर का प्रस्ताव रखने के लिये उन्हें सोर्सफ़ॉर्ज या मीडियाविकि में डालें।
- सर्वर की परिस्थिति देखने के लिये विकिमीडिया सर्वर (अंग्रेज़ी में) का पन्ना देखें।
- विकिपीडिया विज्ञापन का साधन नहीं है। कृपया हमारा उपयोग ऐसे मामलों के लिये न करें।
- विकिपीडिया कोई कंपनी नहीं है। विकिपीडिया के सदस्य नौकर नहीं है; विकिपीडिया किसी को नौकरी पर नहीं रखती; न ही विकिपीडिया पैसों की अपेक्षा करती है। परंतु, आपके दान का स्वागत करते हैं।
- जुड़े हुए सहायता के पन्ने: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - मदद करो! - वार्ता पन्ने
- अधिक सहायता : Mailing listsआइआरसी चैनल
- सही हिंदी लिखने के लिए कृपया इस पृष्ठ को पढ़ें। अपने विचार, संदेह और प्रश्न सही लेखन के संवाद पृष्ठ पर रख सकते हैं।
- बॉट का नाम: बोलबालाबॉट
- बॉट चालक: दाढ़ीकेश
- बॉट का काम: वार्ता पन्नों को सुधारना
- विस्तृत वर्णन: यह बॉट हिन्दी विकिपीडिया के लेखों के वार्ता पन्नों को सुधारने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसका पहला काम होगा, हर लेख, श्रेणी और परियोजना पन्ने के वार्ता पन्ने पर साँचा:वार्ता शीर्षक यह साँचा जोड़ना। इससे नए सदस्यों को वार्ता पन्नों के उपयोग के बारे में उचित जानकारी उपलब्ध होगी, साथ ही विकिपीडिया की नीतियों पर भी प्रकाश डलेगा। इसका दूसरा काम होगा, वार्ता पन्नों पर लेख की गुणवत्ता के बारे में जानकारी डालना। इस जानकारी में शामिल होगा- आधार या बेहतर, एक-वाक्य लेख या बेहतर, श्रेणीबद्ध या नहीं, अन्तरविकि कड़ियाँ या नहीं। लेख के वार्ता पृष्ठ को उपयुक्त श्रेणी में डाल दिया जाएगा (उदाहरण के लिए श्रेणी:बिना अन्तरविकि कड़ियों वाले लेख) जिससे सदस्यों को ऐसे लेख ढूंढने और उनमें उचित जानकारी जोड़ने में आसानी होगी। इसका तीसरा काम होगा, कूटशब्द खोजकर लेख के वार्ता पृष्ठ पर उपयुक्त विकिपरियोजना संबंधित जानकारी डालना। उदाहरण के लिए अगर लेख के पहले वाक्य में रूस या रूसी है तो उसके वार्ता पन्ने पर रूस विकिपरियोजना संबंधी जानकारी डालना।
इस बॉट सुझाव के बारे में नीचे अपने विचार डालें। अभी इसकी प्रोग्रामिंग जारी है, लेकिन यह बॉट तभी क्रियान्वयित होगी जब विकिपीडिया सदस्य सर्वसहमति से इसे पारित करेंगे।
- इस बॉट के तीन काम एक-एक करके लागू किये जाएंगे। पहला काम (वार्ता शीर्षक साँचा जोड़ना) सबसे पहले क्रियान्वयित किया जाएगा। -- दाढ़ीकेश ०१:००, २० जून २००८ (UTC)
-
- हो जाए--पूर्णिमा वर्मन ०४:१२, २१ जून २००८ (UTC)
-
-
- बहुत सही विचार है। इसे शीघ्र क्रियान्वित करना चाहिये। अनुनाद सिंह ०९:५५, ९ जुलाई २००८ (UTC)
-
-
- इस बहुत अच्छी सोच से मैं पूरी तरह सहमत हूँ और मेरा पूर्ण समर्थन है। --दीपिका जोशी १२:३५, ९ जुलाई २००८ (UTC)
इस माह (जुलाई २००८) की ११ तारीख को हिन्दी विकिपीडिया अपने ५ वर्ष पूरे कर लेगा। हिन्दी विकिपीडिया का आरंभ ११ जुलाई २००३ को हुआ था। उपलब्धियाँ :
- हिन्दी विकिपीडिया ने २०,४१४५,जुलाई २००८ को लेख पूरे किए
- हिन्दी विकिपीडिया ने गहराई ५२५,जून २००८ को प्राप्त की
--सुमित सिन्हावार्ता ०८:२७, ५ जुलाई २००८ (UTC)
- विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर मैने विकिपीडिया:हिन्दी विकिपीडिया के पांच वर्ष पूर्ण बनाया है ,आप सभी के सुझाव व टिप्पणियाँ आमंत्रित हैं--सुमित सिन्हावार्ता ०९:४१, ६ जुलाई २००८ (UTC)
- सभी विकि योगदानकर्ताओं को हार्दिक बधाइयाँ । सुमित सिन्हा जी द्वारा बनाया गया पृष्ठ बहुत ही सुन्दर है, जानकारियों से भरपूर,--राजीवमास ०७:०७, ७ जुलाई २००८ (UTC)
- धन्यवाद राजीव जी--सुमित सिन्हावार्ता ०९:१४, ८ जुलाई २००८ (UTC)
हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे होने पर सबको बधाई ! इस अवसर पर अपने में से कोई योगदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडने एवं लेखों की संख्या और गुणवत्ता बढाने का कोई कारगर उपाय सुझा सके तो बढिया हो। वैसे तो हिन्दी विकिपीडिया को शुरू हुए पाँच वर्ष हो गये किन्तु मुझे इसके बारे में कोई तीन वर्ष पूर्व ही पता चला और इसकी हिन्दीजगत के लिये महत्व एवं उपयोगिता का अन्दाज तो अभी कोई आठ नौ माह पूर्व ही हो पाया।
अनुनाद सिंह १०:०६, ९ जुलाई २००८ (UTC)
आज प्रवेशद्वारःहिन्दू धर्म बन गया है। यह सदस्यों और प्रबन्धकों की टिप्पणी, और सुधार के लिये तैयार है। कृपया इसका उचित भरण पोषण्, सुधार कर के इसे चयनित प्रवेशद्वार की ओर अग्रसर करने में मदद करें।--आशीष भटनागरसंदेश ०२:३०, ९ जुलाई २००८ (UTC)
क्या कोई विकिपीडिया सर्वेक्षण के अनुवाद में सहायता करना चाहेगा ,फिलहाल मैने सर्वेक्षण को ७५-७७ % अनुवादित कर दिया है। यह एक स्प्रेड्शीट फाइल है, इसे शुक्रवार ११,जुलाई २००८ तक अनुवादित करने का समय है। अनुवाद करने में सहायता देने के लिए कृपया मुझे ईमेल भेजें,व उसमें अपना ईमेल पता भी दर्ज कर दें जिसपर मै स्प्रेड्शीट भेज सकूँ।--सुमित सिन्हावार्ता १४:२१, ९ जुलाई २००८ (UTC)
आज प्रवेशद्वार:ताजमहल प्रवेशद्वार:सिख धर्म प्रवेशद्वार:जैन धर्म प्रवेशद्वार:बौद्ध धर्म बन गये हैं। यह सदस्यों और प्रबन्धकों की टिप्पणी, और सुधार के लिये तैयार है। कृपया इसका उचित भरण पोषण्, सुधार कर के इसे चयनित प्रवेशद्वार की ओर अग्रसर करने में मदद करें।--आशीष भटनागरसंदेश १८:००, १२ जुलाई २००८ (UTC)
आज हिन्दी विकिपीडिया की गहराई ६ पहुँची। इसके पहले हमें ४ से ५ तक जाने में १३ मई से २५ जून तक का समय लगा था पर ५ से ६ तक पहुँचने में २५ जून से १५ जुलाई तक का समय लगा यानी हम बेहतर हो रहे हैं। सभी मेहनती सदस्यों को बधाई --पूर्णिमा वर्मन १०:१६, १५ जुलाई २००८ (UTC) ओह! आज तो यह फिर से ५ हो गया।--पूर्णिमा वर्मन १५:३५, १७ जुलाई २००८ (UTC)
नए सदस्यों का स्वागत करने के लिए स्वागत समिति की स्थापना की गई है। कृपया इसके सदस्य बनें और नए सदस्यों के स्वागत के कार्य में सहयोग दें। -- दाढ़ीकेश २०:१५, १८ जुलाई २००८ (UTC)
यह लेख अभिमन्यु जी ने शुरु किया और काफी विकसित किया। मैंने पिछले कुछ दिनों में भाषा में कुछ सुधार किए हैं और संदर्भ डाले हैं। अब इसमें बहुत कम काम बाकी है निर्वाचित लेख के स्तर तक पहुँचने के लिए। मैंने लाल कड़ियों को नीला करना शुरु कर दिया है। कृपया देख लें और सुधार के लिए सुझाव दें, ताकि यह अगस्त माह का निर्वाचित लेख बन सके (सर रॉनल्ड रॉस ने मलेरिया परजीवी की खोज अगस्त २० को की थी।) -- दाढ़ीकेश ०२:५१, २३ जुलाई २००८ (UTC)
|