विकिपीडिया:योगदान

अनुक्रम

[संपादित करें] मुझे भी विकिपीडिया में योगदान देना है, मैं कैसे करुँ?

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। आप जैसे विचारो के कारण ही विकिपीडिया का विकास हुआ है। विकिपीडिया पर योगदान के कई तरीके है। कुछ यहाँ सुझाये गए हैं:

[संपादित करें] गलतियाँ सुधारें

विकिपीडिया पर लेख पढते समय अकसर ही लोग सोच पड़ते हैं कि "कुछ सही नहीं है"। यह शब्द हो सकते हैं, कडियाँ, मात्राएँ, व्याकरण या जानकारी। फिर वे तुरंत ही बदलें बटन को क्लिक करते है और गलती सही कर देते है। लगभग हरएक योगदान करने वाले की शुरूआत की यही कहानी है। अगर आपको यह पता नहीं है क्या सही है, या आपको कुछ अंदेशा है तो पहले आप उस लेख के संवाद पृष्ठ पर चर्चा कर लें। लेख के संवाद पृष्ठ पर जाएँ, "+" बटन को क्लिक करें। अपने चर्चा का शीर्षक दें, और चर्चा आरंभ कर दें। और हाँ, अपना हस्ताक्षर और समय देना न भूले, उसके लिए ~~~~ का प्रयोग करें।

[संपादित करें] नए लेख आरंभ करें

देखे: नया पन्ना कैसे आरम्भ करें

नया लेख आरंभ करना काफी महत्त्वपूर्ण काम है। विशेषतः जब कई लेख किसी खाली पन्ने से जुडे हों।

विकिपीडिया लेखों मे अक्सर ही कई कड़ियाँ होती है। यह नीली होती है अगर कड़ी का लेख विकिपीडिया में है तो (या जामुनी, अगर आपने उस कड़ी की भेंट की है तो)। अगर कड़ी का लेख विकिपीडिया में नहीं है तो कड़ी का रंग लाल होता है। लाल कड़ी को क्लिक करने से नए लेख का पन्ना मिलता है। वहाँ आप नए लेख को लिखें और अपने योगदान को सुरक्षित कर दें। आपका अभिनंदन, आपने विकिपीडिया पे नया पन्ना जोड़ दिया।

कई बार गलत वर्तनी (spelling) के कारण भी लेख नदारद पाया जाता है। नए लेख को बनाने से पहले देख ले कि कही वर्तनी तो गलत नहीं। ऎसा होने पे वर्तनी सही कर दे, कडी नीली हो जानी चाहिए। समानार्थ शीर्षक वाले लेखो को जोडने के लिए आप रीडैरेक्ट (Redirect) आज्ञा का प्रयोग करे। उदाहरण के लिए देखे: [बनारस]। यहाँ लेख पे विशेष आज्ञा है: #f1f2f1CT [[वाराणसी]], सो बनारस लेख अपनी कडी को भेजता है वाराणसी लेख पे। ऎसा इसलिए क्योकि बनारस और वाराणसी एक ही शहर के दो नाम हैं।

[संपादित करें] मेरे लेखों को दूसरों ने बदल दिया

आपके लेखों को दूसरों के द्वारा बदला जाना इस बात को दर्शाता है कि लेख लोकप्रिय है। आप चाहेंगे कि जिसने भी उस लेख को बदला है उनसे वार्ता आरंभ करें। आप लेख के संवाद पृष्ठ या योगदान करने वाले के सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा करें। आप बदलाव के लिए आभार प्रकट करना चाहेंगे या बदलाव के विषय में अधिक जानकारी की माँग करना चाहेंगे। पारस्परिक संवाद से लेखों को सुधरते हुए पाया गया है।

[संपादित करें] अगर मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है तो भी क्या मैं योगदान दे सकता हूँ?

आपके पास जितनी भी जानकारी है विकिपीडिया पर दें। अपने लेख के साथ {{stub}} जोड दें। जो उस लेख के बारे मे पूरी जानकारी रखते हैं, वे उसे पूरा कर देंगे। ऐसा करने में कुछ वक्त लग सकता है मगर कम से कम कुछ जानकारी तो उपलब्ध रहेगी।

[संपादित करें] मेरे व्यक्तिगत विचार क्यों लेखों में से हटा दिए गए?

विकिपीडिया निष्पक्ष और प्रमाणित जानकारी देने पर जोर देता है। व्यक्तिगत विचार पक्षपात और विवादों को जन्म देते है। विकिपीडिया पर आप जानकारी दें, अपने विचार नहीं। उदाहरण के लिए आप यह लिख सकते है कि किसी फिल्म में कितने और कौन से गीत हैं। मगर यह लिखना कि कौन से गीत अच्छे हैं और कौन से गीत बेसुरे, व्यक्तिगत विचार है, इसे न लिखें। हो सकता है कि जो गीत आपको अच्छे न लगें किसी के प्रिय गीतों में हों। उसी तरह किसी व्यक्तित्व के लेख में आप यह लिख सकते है कि उनके योगदान क्या हैं, मगर उन योगदानो पे अपनी राय देने से बचें।

[संपादित करें] मै किसी लेख को उसके स्रोत्र की कड़ी के साथ कैसे जोड़ सकता हूँ?

विकिपीडिया के लेखो को आप इंटरनेट के विश्वस्त स्रोतों की कड़ियों से आसानी से जोड़ सकते हैं, और ऎसा करना मानक भी है। उदाहरण के लिए आप फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट लेख देखें। इस लेख मे बीबीसी की कडी स्रोत के रूप मे दी गई है। ऎसा स्वचलित रूप से करने के लिए आप <ref> और <cite news> के विशेष टैग का इस्तेमाल कर सकते है। आपको लेख मे जहाँ यह स्रोत्र की कडी दिखानी है वहाँ निम्न पंक्तियाँ लिख दे

==सम्बन्ध== <div class="references-small"> <references/> </div>

<cite news> टेम्पलेट के प्रयोग की विधि यहाँ है। इसके संपूर्ण उदाहरण के लिए आप फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट् लेख के संपादन योग्य सूत्र को यहाँ देखे।

[संपादित करें] मै लेख पर चित्रों को कैसे लगा सकता हूँ?

हिंदी मे जानकारी उपलब्ध हो तब तक आप देखे - en:Wikipedia:Picture tutorial और en:Help:Contents/Images and media

[संपादित करें] मैं समान विषय के लेखों को आपस में कैसे जोड़ सकता हूँ?

समान विषय के लेखों को आपस मे जोड़ने के कई तरीके हैं।

[संपादित करें] उप-शीर्षक यह भी देखें का प्रयोग

उप-शीर्षक ''यह भी देखें'' का प्रयोग करे। इस में आप अन्य लेखों की कड़ी दे सकते है। उदाहरण के लिए देखें: हिंदी साहित्य

[संपादित करें] टेम्पलेट का प्रयोग

टेम्पलेट विशेष लेख होते है, यह विषय-वस्तु (content) को एक से अधिक लेखों पर दोहराने का सरल उपाय है। इसे उप-लेख भी माना जा सकता है। टेम्पलेट के नाम "Template:" से शुरू होते है (जैसे: Template:हिंदी साहित्यकार)। इस उप-लेख को लेख पर डालने के लिए उप-लेख का नाम कोष्ठक {{ के अंदर लिखे। (जैसे: {{हिंदी साहित्यकार}})। टेम्पलेट के प्रयोग के उदाहरण के लिए देखें:आचार्य रामचंद्र शुक्ल लेख।

[संपादित करें] श्रेणी का प्रयोग

हर लेख को आप एक या एक से अधिक श्रेणी मे डाल सकते हैं। लेख को श्रेणी मे डालने के लिए विशेष आज्ञा "[[श्रेणी: लेख की श्रेणी]]" का प्रयोग करें। जहाँ, लेख की श्रेणी उस श्रेणी का नाम है जिसमे लेख को डालना चाहते है। उदाहरण के लिए देखें: आचार्य रामचंद्र शुक्ल लेख, यह व्यक्तिगत जीवन और लेखक श्रेणी में शामिल है।

श्रेणी में लेख क्रमबद्ध होते है, और श्रेणी खुद भी किसी अन्य श्रेणी की उप-श्रेणी हो सकती है।

[संपादित करें] अंतरविकि

लेखो को अन्य भाषा के लेख से जोडने के लिए आप अंतरविकि का प्रयोग करें। कोष्ठक [[ में आप उस भाषा की विकिपीडिया के लिए दिए गए दो अक्षर और लेख का नाम दें (जैसे: [[gu:મોહનદાસ કરમચંદ ગાંધી|મોહનદાસ કરમચંદ ગાંધી]] गुजराती लेख मोहनदास करमचंद गांधी के लिए, संपूर्ण उदाहरण के लिए देखे:महात्मा गांधी लेख)। साधारणतः अन्य भाषाओ की कड़ी आप लेख के अंत मे देते हैं। लेख के दाहिने ओर के अन्य भाषायें वाले बक्से में दिए गए लेख की कड़ी जुड़ जाती है। लेख के मध्य में अगर आप किसी अन्य भाषा के लेख को जोड़ना चाहते हैं तो कोष्ठक [[ के बाद : का प्रयोग करें। (उदाहण के लिए: [[:en:Wikipedia|Wikipedia]])


Zakopane Hotele fotele ogrodowe Jak pozycjonowac strony www? makroekonomii nisko PRACA Praca, Oferty Pracy w Turku Lusterka samochodowe Nieruchomości Śląsk Kobieta, zdrowie, uroda kuchnie do zabudowy listy motywacyjne bielizna Kajaki Bogaty student kick koparki Bułgaria wczasy Karaoke tani kredyt hipoteczny COOLsurf