अन्य भाषायें

फ़िनलैंड

फ़िनलैंड (फ़िनिश: Suomen tasavalta सुओमेन तासावाल्ता या Suomi सुओमी) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है । इसकी राजधानी है हेलसिंकी। इसकी मुख्य- और राजभाषाएँ हैं फ़िनिश भाषा और स्वीडिश भाषा। फिनलैंड नीला देश, झीलों का शहर, फिनलैंड में कई सारी झीलें हैं। यहाँ के लोग अपनी भाषा में फिनलैंड को ' सौमी फिनलैंड ' कहते हैं। इसका मतलब हैं ' बेहद खूबसूरत फिनलैंड ' यहाँ की आबो-हवा मे एक शीतल स्‍पर्श है। चारों तरफ प्रकति ने अपनी प्‍यार भरी छुअन से धरती को खूबसूरती प्रदान की है। उसी छुअन का अहसास है कि बार-बार दिल करता है फिनलैंड घुम आए। फिनलैंड के अनजाने अनछुए पहलू को आपके सामने पेश कर रहे हैं वेबदुनिया की संवाददाता गीता कोइरी और फिनलैंड के अप्रवासी भारतीय नीलेश कुमार गुप्‍ता।

  • राष्ट्रीय नाम- सौमिन तासावल्‍ता
  • राष्‍ट्रपति- तरजा हालोनन
  • प्रधानमंत्री- मैट्टी वेनहैनन
  • जनसंख्‍या- 5,238,560
  • भाषा- फिनीश 92 % और स्‍वीडि‍श 6 %


अनुक्रम

[संपादित करें] संचार के साधन-

टेलीफोन, मोबाइल, रेडियो, टेल‍ीविजन, इंटरनेटयातायात के साधन- रेलवे कुल 6,741 किमी, हाईवे कुल 78,189 , पथरीला रास्‍ता-50,633 किमी, सपाट रास्‍ता 27, 556 किमी (जलमार्ग) 7,842 किमी

हैल्‍सिन्की में बस, मेट्रो ट्रेन, ट्राम एवं ट्रेन आदि चलती है। बस की यात्रा करने पर ढाई यूरो टिकट लगता है जबकि मेट्रो और ट्राम ट्रेन की टिकट दो यूरो है। लेकिन ट‍िकट की वैधता एक घंटे की होती है।

हैल्‍सिन्की का सबसे मुख्‍य मार्केट ' सेन्‍ट्रल ' है और सबसे बड़ा रेलवे स्‍टेशन भी इसी नाम से है। फिनलैंड की यात्रा के दौरान ऐसा महसूस होता है कि मानो ऋतुओं के देवता ने सभी ऋतुओं के प्रकाश से शहर को नहला दिया हो।

अगर आप इन चारों ऋतुओं को देखना चाहते है। प्रकति का अदभूत आंनद उठाना चाहते है तो यह शहर आपके घूमने के लिए सबसे उपयुक्‍त है।

फिनलैंड में कई तरह के सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होते है। जिनका आनन्‍द आप उठा सकते है जैसे- वोकल म्‍यूजिक, चेम्‍बर म्‍यूजिक, जॉज म्‍यूजिक, फोक, पॉप, रॉक, नृत्‍य, नाटक, साह‍ित्‍य और विज्‍यूअल आर्टस् आद‍ि।


[संपादित करें] नोकिया शहर-

नोकि‍या फिनलैंड के एक शहर का नाम है। नोकिया का जो मोबाईल हम उपयोग करते है वो इसी शहर में बनता है। यह मोबाईल बनाने वाली कंपनी फिनलैंड के नोकिया शहर में ही है। नोकिया शहर में मोबाईल के अलावा भी अन्‍य उत्‍पादों का निर्माण होता है पर इसके बारे में कम ही लोग जानते है।


[संपादित करें] फिनलैंड की राजधानी

हेल्सिन्की फिनलैंड का सबसे बड़ा शहर और इसकी राजधानी भी है। इसे ब्‍लु सिटी भी कहा जाता है।

[संपादित करें] मौसम

यहाँ का मौसम बहत ही सुहावना और मनमो‍हक है। गर्मियों के समय रात बा‍रह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है इसके प‍हले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं। जबकि ठंड के वक्‍त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज देव के दर्शन हो पाते है। है ना ! यह एक अदभूत नजारा ?

[संपादित करें] सौना बाथ-

सौना बाथ फिनलैंड में बहुत ही प्रसिध्‍द है। सुनने मे यह शब्‍द थोड़ा अजीब लगता है पर असल में यह एक प्रकार का स्नान होता है। एक कमरे में एक बड़ा-सा पत्‍थर होता है इस पत्‍थर को लाल हो जाने तक गर्म किया जाता है। गर्म हो जाने के बाद इस पर पानी डाला जाता है पानी डालने पर निकलने वाली भाप से लोग नहाते हैं। इस तरह का स्‍नान सप्‍ताह में एक बार किया जाता है । इसी को सौना बाथ कहा जाता है।

सौना बाथ के बाद लोग सामान्‍य रूप से नहाते है। फिनलैंड एक ठंडा देश है वहाँ लोगो को पसीना नहीं आता है इसलिए अपने आप को स्‍वस्‍थ रखने के लिए इस तरह का स्‍नान किया जाता है।

[संपादित करें] वा‍इफ केयरिंग कॉन्‍टेस्‍ट-

यह इस देश का एक मनोरंजक खेल है। इस खेल में पति अपनी पत्नि को गोद में उठाकर दौड़ लगाता है। जो इस दौड़ मे जीतता है उसे अपनी पत्नि के वजन का टेडी बियर दिया जाता है।

[संपादित करें] वीक एंड-

सप्‍ता‍ह के अंत मे यहाँ के लोग बहुत मौज करते हैं। शुक्रवार की शाम से ही मनोरंजन शुरू हो जाता है। क्‍लब जाना, डिस्‍को करना, मदिरा पान करना यहाँ के लोगों का शौक है। यहाँ के लोग बहुत सुंदर होते है। सबकी आँखें नीली होती है।

[संपादित करें] संत निकोलस चर्च-

य‍ह यहाँ का सबसे बड़ा चर्च है। इसे संत निकोलस चर्च कहा जाता है। यह पर्यटकों का सबसे पसंदीदा चर्च है। इस चर्च के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आप जो भी माँगेंगे आपकी मूराद जरूर पूरी होगी। अगर आप संसार की सबसे महँगी शादी करना चाहते हैं तो चले आएँ इस चर्च में 750,000 यूरो लेकर। असल में यही वो चर्च है जहाँ सबसे महँगी यादगार शादी होती है।


[संपादित करें] कोप्पटरी बाजार-

य‍ह मछलियों का सबसे बड़ा बाजार है जहाँ सब तरह की मछलियाँ मिलती है। समस्‍या यह है कि यहाँ का हर बाजार बहुत मँहगा । अगर आप खरीददारी करना चाहते है तो अपनी जेब भरकर ही वहाँ जाएँ ।


[संपादित करें] हैल्‍सिन्की ज़ू -

यह वहाँ का बहुत बड़ा जू है। यह एक आयरलैंड पर बसा हुआ है ।इसलिए यहाँ जाने के लिए आपको बोट से जाना पड़ेगा। यह बहुत मजेदार है। यहाँ दुनिया भर के कई पक्षियों के दर्शन हो जाएँगे। यहाँ जानवरों के रहने के लिए इतने सुंदर घर बने है कि आपको यकीन नही होगा कि यहाँ जानवर रहते हैं ।

[संपादित करें] पार्क

लिना मैकी पार्क यहाँ का सबसे बड़ा पार्क है। य‍ह बहुत ही सुंदर है। यह पार्क देखते हुए आप समुद्र के बारे में , इसमे रहने वाले प्राणियों के बारे में बहुत ही गहराई से समझ पाएँगे। यहीं आप शार्क, डॉल्फिन, व्‍हेल आद‍ि मछलियों को देख पाएँगे।

[संपादित करें] लेपलैंड एक छोटा शहर

लेपलैंड फिनलैंड का एक बेहद खूबसूरत शहर है। कहते हैं कि यह सांताक्‍लोज का घर है। यहाँ क्रि‍समस के समय ही जाया जाता है और यहाँ होने वाले उत्‍सव का मजा लिया जाता है।

भूगोलीय टिप्पणी: (1) अर्ध भाग एशिया में; (2) पूर्णरूपेण एशिया किन्तु सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से यूरोप से सम्बद्ध


Wózki widłowe Ciąża Perfumy, kosmetyki Suzuki Grand Vitara rent a car Warszawa wakacje nad morzem kredyty mieszkaniowe Narty Austria Mapa Polski Opaski silikonowe z tekstem zakłady bukmacherskie bielizna męska Darmowy Wpis z Linkiem.|Dodaj Dobre meble Tuning kick koparki Bułgaria wczasy Karaoke tani kredyt hipoteczny COOLsurf